टीम इंडिया के उभरते सितारे रिंकू सिंह इन दिनों क्रिकेट के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक, रिंकू सिंह का रिश्ता समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ तय हो गया है। सपा सांसद के पिता और केराकत से विधायक तूफानी सरोज ने इस रिश्ते की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार शादी और सगाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जल्द ही लखनऊ में सगाई की रस्म अदा की जाएगी।
रिंकू सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सगाई और शादी की चर्चा के बीच रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें वेटरों के एक समूह को ₹500 के नोट बांटते हुए देखा जा सकता है।
हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिंकू के इस अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों को छू लिया है। फैंस उनकी दरियादिली और जमीन से जुड़े होने की तारीफ करते नहीं थक रहे।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा:
“इतने बड़े स्टार बनने के बाद भी रिंकू सिंह का यह अंदाज उन्हें और खास बनाता है।”
दूसरे यूजर ने लिखा:
“रिंकू सिंह सिर्फ खेल में ही नहीं, इंसानियत में भी चैंपियन हैं।”
सगाई पर विधायक तूफानी सरोज का बयान
सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने मीडिया से बातचीत में इस रिश्ते को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा:
“रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का रिश्ता दोनों परिवारों को मंजूर है। दोनों परिवार मिल चुके हैं और जल्दी ही सगाई की तारीख तय की जाएगी।”
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। रिंकू और प्रिया की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर भी फैंस उत्साह दिखा रहे हैं।
They say when God blesses you big, don’t forget to stay kind—and Rinku Singh might just be the poster boy for that quote!
– Great gesture by Rinku Singh.
pic.twitter.com/kmzAAhR2IE
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) January 18, 2025
रिंकू सिंह जल्द करेंगे मैदान पर वापसी
जहां एक तरफ उनकी सगाई और वायरल वीडियो चर्चा में है, वहीं दूसरी तरफ रिंकू सिंह क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। वह 22 जनवरी से शुरू होने वाली भारत बनाम इंग्लैंड टी20आई सीरीज में हिस्सा लेंगे।
रिंकू सिंह के फैंस बेसब्री से उन्हें एक बार फिर चौके-छक्के लगाते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं।