Veo AI: यूट्यूब पर वीडियो बनाना अब होगा और मजेदार, मिला Veo AI का सपोर्ट

8f5c9da236c0f7d02cedb9d1fbc7146f

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल आज हर जगह हो रहा है। YouTube भी लगातार AI पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में YouTube ने Google Deepmind के AI वीडियो टूल Veo को YouTube में इंटीग्रेट कर दिया है। अब Veo की मदद से YouTube कंटेंट क्रिएटर अपने वीडियो में हाई-क्वालिटी बैकग्राउंड और 6 सेकंड की क्लिप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

सी

Veo को गूगल ने इसी साल लॉन्च किया है। यह कंपनी का AI वीडियो जेनरेशन टूल है। Veo की मदद से यूट्यूब क्रिएटर्स AI थंबनेल बना पाएंगे। इसके अलावा आप शॉर्ट क्लिप भी बना सकते हैं।

कंपनी ने पहले YouTube शॉर्ट्स
के लिए AI का इस्तेमाल किया है, जिसकी मदद से यूजर ड्रीम स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं और अब Veo की मदद से यूजर किसी भी फुटेज को एडिट कर उसे क्रिएटिव बना सकते हैं। इसके अलावा आप किसी फुटेज का रीमिक्स भी बना सकते हैं।

वी

सबसे बड़ी बात यह है कि Veo की मदद से यूजर 6 सेकंड की क्लिप बना सकते हैं जो कॉपीराइट-फ्री होगी। इसके लिए उन्हें एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होगा। इसके बाद क्रिएट पर क्लिक करना होगा और फिर वीडियो में एनिमेट करने का ऑप्शन चुनना होगा। यूट्यूब ने कहा है कि Veo का इस्तेमाल करके बनाए गए वीडियो में DeepMind के SynthID का वॉटरमार्क होगा।