मद्ध निषेध दिवस पर विभन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
बेटिय: प्रभात फेरी, शपथ, जन-जागरूकता रैलियाँ, गोष्ठियों, निबंध/चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण सहित कई जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
जिला पदाधिकारी, श्री धर्मेन्द्र कुमार के निदेश के आलोक में आज मद्यनिषेध दिवस के अवसर पर जनसामान्य में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उत्पाद एवं निबंधन विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल के विधार्थियों के साथ प्रभात फेरी शहीद पार्क से विपिन हाई स्कूल तक निकाली गयी, जिसे मद्यनिषेध अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

साथ ही नशामुक्ति कार्यक्रम का माननीय संबंधित विभागीय मंत्री की उपस्थिति में Live Video Streaming कार्यक्रम का आयोजन जिला सभागार कक्ष, बेतिया में किया गया। जिला सभागार में Live Video Streaming कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वरीय उपसमहर्त्ता, डी०पी०एम० जीविका, जीविका दीदी एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहें।

उनके द्वारा नशा मुक्ति हेतु शपथ लिया गया की बिहार को नशामुक्त बनाना है। कार्यक्रम के माध्यम से मद्यपान न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी गहरा नकारात्मक प्रभाव डालता है, का संदेश दिया गया।
जिले में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामुदायिक समूहों में जन-जागरूकता रैलियाँ, गोष्ठियों और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला पदाधिकारी द्वारा मद्यनिषेध दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें, दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और प्रगतिशील समाज के निर्माण में सहयोग दें।
नशामुक्ति के अवसर पर जिले में निबंध / चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग के माध्यम से आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों में प्रथम / द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जो निम्नप्रकार है-
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः अनुष्का प्रवीण, उच्च माध्यमिक विद्यालय, महना कुली, रूकसाना प्रवीण, सर्वोदय मध्य विद्याालय, बेतिया, गौरव कुमार, कमल शाह उच्च विद्यालय, नौतन को प्रदान किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः दिशा बनर्जी, सर्वोदय मध्य विद्याालय, बेतिया, अंकुश कुमार, कमल शाह उच्च विद्यालय, नौतन, रितेश कुमार, उच्चमाध्यमिक विद्यालय, अहवर शेख को प्रदान किया गया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः पलक कुमारी, राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डबरिया, शिवानी कुमारी, सर्वोदय मध्य विद्याालय, बेतिया एवं सागर पटेल, राजकिय उच्चमाध्यमिक विद्यालय, सनसरैया, आदित्य कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय, महना कुली एवं मोहम्मद अमन शाह, मध्यविद्यालय, कृष्णाबाग को प्रदान किया गया।