दुमका से रांची तक चलेगी वंदे भारत, जानिए क्या होगा रूट और टाइमिंग।

झारखंड के विभिन्न स्टेशनों से एक साथ कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में दुमका से रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभिन्न रेल मंडलों ने मिलकर इस वंदे भारत ट्रेन के लिए संभावित समय सारिणी तैयार कर ली है।

जल्द ही दुमका और रांची के बीच शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन वंदे भारत ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन दुमका से न्यू गिरिडीह, कोडरमा होते हुए रांची जाएगी। प्रस्ताव के मुताबिक ट्रेन सुबह 5 बजे रांची से और सुबह 6.20 बजे दुमका से रवाना होगी। 15 सितंबर से देवघर और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन भी न्यू गिरिडीह, कोडरमा होते हुए वाराणसी जाएगी।

रांची-दुमका वंदे भारत का संभावित रूट

रांची-दुमका के बीच जो रूट तैयार किया गया है, उसके मुताबिक ट्रेन रांची से टाटीसिल्वे, मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, न्यू गिरिडीह, महेश मुंडा, जसीडीह, बैद्यनाथ धाम होते हुए दुमका पहुंचेगी.

ट्रेन का प्रस्तावित समय

यह ट्रेन रांची से सुबह पांच बजे रवाना होगी और 5.15 बजे टाटासिलवे, 5.23 बजे मेसरा, 6.15 बजे बरकाकाना, 7.10 बजे हजारीबाग टाउन, 8.20 बजे कोडरमा, 10.33 बजे न्यू गिरिडीह और 10.55 बजे महेश मुंडा पहुंचेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, जसीडीह रूट की चार ट्रेनें रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के खरसिया रायगढ़ के तीसरे/चौथे विद्युतीकृत खंड के भूपदेवपुर स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी शुरू करने के लिए 13 दिनों तक नॉन इंटरलॉकिंग करने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया है। आसनसोल रेल मंडल ने बताया कि 10 से 15 सितंबर तक 6 दिनों की प्री नॉन इंटरलॉकिंग और 16 से 22 सितंबर तक सात दिनों की नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में नई व्यवस्था की गई है। उसमें 10,13,17 और 20 सितंबर को खुलने वाली ट्रेन संख्या- 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।