वंदे भारत: अब इस रूट पर चलेगी वंदे भारत, टाइमिंग-रूट और किराया समेत जानें सबकुछ

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: झारखंड को जल्द ही भारतीय रेलवे की ओर से एक और तोहफा मिलने वाला है। अब प्रदेश को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई है। रांची और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 12 मार्च से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन झारखंड में लोहरदगा-टोरी मार्ग से संचालित होगी. यह ट्रेन रांची से वाराणसी के बीच की दूरी 6 घंटे 20 मिनट में तय करेगी.

यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन झारखंड-बिहार के साथ-साथ ओडिशा के रेल यात्रियों को भी सुविधा प्रदान करेगी. यह ट्रेन रांची से लोहरदगा-टोरी होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी और फिर यूपी में आयेगी. रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिद्रा के मुताबिक, यह ट्रेन रांची-लोहरदगा-टोरी, डालटनगंज, गढ़वा गढ़वा रोड, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए वाराणसी तक जाएगी.

यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन रांची से चलकर 6:20 घंटे में वाराणसी पहुंचेगी. ट्रेन की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. वर्तमान में रांची और वाराणसी के बीच अलग-अलग रूट पर चार ट्रेनें चल रही हैं, जिससे यात्रा पूरी करने में करीब साढ़े दस घंटे का समय लगता है. ट्रेन सुबह 5:30 बजे वाराणसी से रवाना होगी और दोपहर 12:20 बजे रांची पहुंचेगी. वापसी में यह रांची से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और शाम 7:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यह जानकारी रांची सांसद संजय सेठ ने दी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन रांची, लोहरदगा, टोरी, गढ़वा और डीडीयू स्टेशन होते हुए वाराणसी पहुंचेगी. झारखंड की पहली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें रांची से पटना और रांची से हावड़ा के बीच चलती हैं।

वहीं, अगर इस रूट पर तीसरी वंदे भारत ट्रेन के टिकट की बात करें तो रांची-वाराणसी एक्सप्रेस का किराया 1390 रुपये से 2600 रुपये होगा. इस ट्रेन के चलने से लोहरदगा और टोरी के लोगों को सहूलियत होगी. वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा भी मिल सकेगी. आपको बता दें कि रांची और आसपास के जिलों के लोग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस ट्रेन को चलाने की चर्चा पिछले चार महीने से चल रही थी.