दिल्ली से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन अब अलीगढ़ में भी रुकने लगी है, देखें टाइम टेबल और अन्य जानकारी

Vande Bharat 6 696x391.jpg

वंदे भारत ट्रेन: उत्तर प्रदेश के एक और जिले को देश की सबसे तेज चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की सौगात मिल गई है। शुक्रवार को जब ट्रेन यहां पहुंची तो ढोल-नगाड़ों के साथ इसका स्वागत किया गया। हम बात कर रहे हैं अलीगढ़ स्टेशन की। दिल्ली से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन अब अलीगढ़ में भी रुकने लगी है। इससे अयोध्या और दिल्ली के साथ ही राजधानी लखनऊ और कानपुर जाना भी आसान हो गया है। शुक्रवार सुबह अलीगढ़ से अयोध्या के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन को सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव के लिए ट्रेन संख्या 22426 आनंद विहार-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के ठहराव को लेकर क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। उद्घाटन के दौरान हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मेयर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार ट्रेनों और यात्री सुविधाओं के लिए काम कर रहा है। इसी क्रम में वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया गया है। इससे यात्रियों के लिए दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या का सफर आसान हो जाएगा। रेलवे लगातार ट्रेनों के ठहराव, नई ट्रेनें और बेहतरीन यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रहा है।

लखनऊ, अयोध्या की राह होगी आसान

ट्रेन संख्या 22426 आनंद विहार-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस आनंद विहार से 06:10 बजे रवाना होकर 14:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 07:30 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ चारबाग होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से 15:20 बजे रवाना होकर 09:33 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। उद्घाटन के अवसर पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित सुदर्शन, सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह आदि मौजूद रहे।