Vande Bharat Sleeper Train: इन दो शहरों के बीच जल्द चलेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, चेक करें रूट और अन्य डिटेल्स

वंदे भारत स्लीपर: रेल यात्रा को गति देने के लिए भारतीय रेलवे ने वर्ष 2019 में शताब्दी ट्रेनों की जगह सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की थी। जिसके बाद एक के बाद एक कई रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन ने कई रूटों पर लोगों के लिए यात्रा करना आसान बना दिया है और समय की भी बचत की है। वंदे भारत ट्रेन की सफलता के बाद भारतीय रेलवे स्लीपर वर्जन भी शुरू करने की योजना बना रहा है।

वंदे भारत स्लीपर को लंबे रूट पर चलाने के लिए खास तरीके से डिजाइन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के लोगों को भी वंदे भारत के पहले स्लीपर वर्जन की सुविधा मिलने जा रही है। अगर आप भी मध्य प्रदेश से दिल्ली या अयोध्या जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। आइए जानते हैं कहां से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो रही है।

भोपाल-अयोध्या स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस

भारतीय रेलवे जल्द ही भोपाल से मुंबई और अयोध्या (यूपी) को जोड़ने वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की योजना बना रहा है। रेल मंत्रालय द्वारा स्लीपर वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन रूट्स पर ट्रेन का ट्रायल जुलाई 2024 में शुरू हो सकता है।

भोपाल वासियों के लिए खुशखबरी

इसके साथ ही अगर आप भोपाल से राजस्थान की यात्रा करना चाहते हैं तो उनके लिए खुशखबरी है। जल्द ही भोपाल से राजस्थान के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा सकती है। जिसके लिए वंदे भारत ट्रेन के कोच बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, रेल मंत्रालय द्वारा परीक्षण पूरा होने के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का शेड्यूल घोषित किया जाएगा।

स्लीपर वंदे भारत में 15 कोच लगेंगे

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में फिलहाल तीन नॉन स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें चलाने का काम चल रहा है. आपको बता दें कि हर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 15 कोच होंगे और सभी कोच पूरी तरह से तैयार होकर भोपाल पहुंचेंगे. वंदे भारत ट्रेन के सभी 15 कोच स्लीपर क्लास के होंगे और इसलिए रेलवे इन ट्रेनों को रात में चलाएगा. ताकि यात्री सुबह अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंच सकें. इससे यात्रियों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी, खासकर गर्मी के मौसम में यात्रियों को ज्यादा फायदा मिलेगा.

वंदे भारत स्लीपर 1000 किलोमीटर तक चलेगी

भारतीय रेलवे 1000 किलोमीटर की दूरी तक के शहरों में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट की कीमत अधिक होने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है।

160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड दूसरी ट्रेनों से ज्यादा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिससे रेलवे और यात्रियों दोनों का समय बचेगा।