वंदे भारत: अब दिल्ली से आगरा का सफर सिर्फ 1.30 घंटे में होगा पूरा, जाने कब शुरू होगी ट्रेन

हरिकांत शर्मा। जो लोग नई दिल्ली से फरीदाबाद, कोसी मथुरा, आगरा तक ट्रेन से यात्रा करते हैं। उनके लिए आने वाले दिनों में राहत की खबर आ सकती है। देश की सबसे तेज सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत अब दिल्ली और आगरा के बीच दौड़ने के लिए तैयार है। अब नई दिल्ली से आगरा तक का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे का होगा, जिससे यात्रियों को काफी फायदा होगा।

वंदे भारत मेट्रो में 16 कोच होंगे। इसकी गति करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन से दिल्ली से आगरा की दूरी करीब डेढ़ घंटे में तय की जाएगी। इसका ट्रायल जुलाई में होने की संभावना है। अभी आगरा से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें दो से चार घंटे का समय लगता है।

160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी वंदेभारत

उम्मीद है कि इंटरसिटी की जगह वंदे भारत मेट्रो चलाई जाएगी। इसके लिए पलवल से वृंदावन तक वंदे भारत ट्रेन में सुरक्षा कवच प्रणाली का परीक्षण भी किया गया। यह सफल भी रहा। नई ट्रेन चलने से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे यात्री डेढ़ घंटे में दिल्ली से आगरा का सफर कर सकेंगे। आगरा से दिल्ली के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग सफर करते हैं। वंदे भारत के संचालन से ऐसे सभी यात्रियों को काफी लाभ होने वाला है। वह बहुत कम समय में आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा का सफर कर सकेंगे।