एक पेड़ मां के नाम: पौधारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

फिरोजाबाद, 3 जुलाई (हि.स.)। शीतला माता मन्दिर आसफाबाद पर मुख्य अतिथि विधायक सदर मनीष असीजा द्वारा पौधारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मेयर कामिनी राठौर, ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नरायन यादव, जिला अध्यक्ष राकेश शंखवार, अखिलेश कुमार पटेल, उप प्रभागीय वनाधिकारी फिरोजाबाद एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा पौधारोपण किया गया।

इसी श्रृखंला में प्रभाग की टूण्डला रेंज के अन्तर्गत टिनी टोट्स इण्टर काॅलेज टूण्डला में मुख्य अतिथि बी. प्रभाकर, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आगरा जोन, आगरा द्वारा पौधारोपण कर वन महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। वन विभाग द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग कम्पटीशन, पैनल डिस्कशन आन क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग के का आयोजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों को सीड बाॅल डिस्ट्रीब्यूशन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा बढ़-चढ कर प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर पौधारोपण कार्य किया गया। उक्त कार्यक्रम में विकास नायक, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, फिरोजाबाद द्वारा प्रभागीय कार्यालय फिरोजाबाद पर उप प्रभागीय वनाधिकारी फिरोजाबाद, क्षेत्रीय वन अधिकारी टूण्डला एवं अन्य वन विभाग स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इसी क्रम में वन विभाग की समस्त 06 रेंजों में क्षेत्रीय वन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये गये। सिरसागंज रेंज के अन्तर्गत जयदयाल सिंह इण्टर काॅलेज, नगला खंगर में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, सिरसागंज तथा वन विभाग के स्टाफ एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा पौधारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वन महोत्सव के अवसर पर विधायक फिरोजाबाद मनीष असीजा द्वारा एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आगरा जोन, आगरा द्वारा जन सामान्य से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर एक-एक पौधा रोपित किये जाने हेतु अपील की गयी।