उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह में की शिरकत, समाज के उत्थान एवं युवाओं के सशक्तिकरण का किया आह्वान
लखनऊ, केशव प्रसाद मौर्य साहू महासभा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि 'खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023' के तहत, नई इकाइयां लगाने पर 35% तक पूंजी अनुदान (सब्सिडी) और बिना कोलटरल (गारंटी) के 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलता है.
कार्यक्रम के दौरान भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा के पदाधिकारियों ने संगठन की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी। महासभा द्वारा समाज के प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, मार्गदर्शन एवं शैक्षिक सहयोग प्रदान करने, युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, नेतृत्व विकास तथा संगठन के विस्तार हेतु चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में मा. पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड श्री रघुवर दास जी, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री रमाशंकर साहू जी, पूर्व सांसद श्री राम नरायन साहू जी, मा. जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, अन्य गणमान्यजन एवं युवा उपस्थित रहे।