UPSC Marks Release : यूपीएससी 2025 के अंकों का हुआ खुलासा, जानें AIR-1 और अन्य टॉपर्स ने मेन्स में कैसे गाड़े झंडे
News India Live, Digital Desk : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणामों के बाद अब उम्मीदवारों की विस्तृत मार्कशीट (Marksheet) आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स, मेन्स या इंटरव्यू चरण में भाग लिया था, वे अब अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। यह मार्कशीट न केवल सफल उम्मीदवारों के लिए बल्कि उन अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो इस बार सफल नहीं हो सके, ताकि वे अपनी कमियों का विश्लेषण कर सकें।
AIR-1 अनुज अग्निहोत्री के अंकों ने चौंकाया मार्कशीट जारी होने के साथ ही टॉपर्स के अंकों का विवरण भी सामने आ गया है। इस साल के टॉपर अनुज अग्निहोत्री (AIR 1) ने कुल 1071 अंक प्राप्त किए हैं। उनके स्कोर का ब्रेकडाउन कुछ इस प्रकार है:
मुख्य परीक्षा (Mains): 867 अंक
इंटरव्यू (Personality Test): 204 अंक वहीं, इंटरव्यू में सर्वाधिक अंक (225) तेजस्विनी सिंह (AIR 62) ने हासिल किए हैं।
कैसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट? उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 'Examination' सेक्शन में जाकर 'Marksheet' टैब पर क्लिक करें।
"Civil Services Examination, 2025" के लिंक का चयन करें।
अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें; आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
जरूरी जानकारी: आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह मार्कशीट पोर्टल पर सीमित समय (लगभग 30 दिनों) के लिए ही उपलब्ध रहेगी। अतः सभी उम्मीदवार समय रहते अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें। प्रीलिम्स के अंक केवल उन्हीं उम्मीदवारों के जारी किए गए हैं जो मेन्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे या अंतिम चयन प्रक्रिया तक पहुंचे थे।