BREAKING:
April 17 2026 07:21 am

UP Government : यूपी में फिर हिली ब्यूरोक्रेसी, 5 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

Post

News India Live, Digital Desk: UP Government : लखनऊ में एक बार फिर प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार ने 5 सीनियर आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए उनके तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई अहम पदों पर नई तैनाती की गई है।

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट

  • एमके बशाल, जो अब तक यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में पुलिस महानिदेशक के पद पर थे, उन्हें अब होमगार्ड लखनऊ का पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा बनाया गया है।
     1994 बैच के आईपीएस अधिकारी जय नारायण सिंह को पीटीसी सीतापुर से हटाकर यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपर पुलिस महानिदेशक की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
     2000 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार-II को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
    2005 बैच के उपेंद्र अग्रवाल को पीएसी मुख्यालय लखनऊ से ट्रांसफर कर अभिसूचना मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
    वहीं, 2010 बैच के प्रतीक्षारत आईपीएस सतेंद्र कुमार को आगरा में पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग में नई तैनाती मिली है।

यह फेरबदल हाल ही में हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद हुआ है, जिसमें 10 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए थे। इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।