भाजपा महानगर में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा का ढोल नगाड़ों से किया स्वागत

F42a2c6c5f4973be0ca7185797dcaf15

देहरादून, 04 अगस्त (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर कार्यालय पर रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओ के बदौलत चुनाव में जीत मिलती है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को महानगर कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने महानगर के सभी पदाधिकारियो का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि,’मैं उत्तराखंड की देवतुल्य जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूं कि आप सब लोगों का प्यार स्नेह मुझे यूं ही मिलता रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि जनता ने मुझे तीसरी बार संसद बनाई है और मैं धन्यवाद देना चाहूंगा प्रधानमंत्री मोदी का उन्हें यह सेवा करने का मौका दिया। चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके मतदाताओं को घर-घर जाकर जागरूक करता है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मत के रूप में परिवर्तन करता है। आप जैसे संघर्षशील कार्यकर्ताओं के द्वार ही हम लोग चुनाव में जीत कर आते हैं। आपकी कुशल योजनाओं के माध्यम से ही हम लोगों की जीत निश्चित होती है।

कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को शुभकमनाएं देते हुए कहा कि आप कर्मशील नेता हैं आप उत्तराखंड की आवाज केंद्र तक पहुंचा कर उत्तराखंड का विकास करेंगे।

कार्यक्रम में निर्वतमान मेयर सुनील उनियाल गामा, कैंट विधायक सविता कपूर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल,विनय गोयल, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्याय नेहा जोशी, महानगर के वरिष्ठ उपाध्याय राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, रतन सिंह चौहान,संतोष सेमवाल, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, सुरेंद्र राणा, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी,संकेत नौटियाल,देवेन्द्र पाल, राजेश काम्बोज, मोहित शर्मा, उमा नरेश तिवारी, अक्षत जैन, आशीष शर्मा, विपिन खंडूरी, मनीष पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।