भांजे पर जानलेवा हमला, मामा गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 जून (हि.स.)। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने रविवार को भांजे पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामा को गिरफ्तार किया है। मामा का नाम एमडी नूर आलम हैं। जबकि घायल भांजा का नाम एमडी आजाद बताया गया है। घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर- 28 के टिकियापाड़ा की है। घटना में घायल भांजा सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में चिकित्साधीन है।

घायल एमडी आजाद के पिता ने कहा कि उसका साला नूर नशेड़ी है। नशे के लिए घर से 70 हजार रुपया चोरी किया था। जिसे लेकर बेटे के साथ उसका विवाद होता रहता था। जब आज उसका बेटा ने फिर से नूर से मांगा तो विवाद शुरू हो गया। जिस पर नूर ने उनके बेटे पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। उसका बेटा अस्पताल में भर्ती है। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने आरोपित मामा को गिरफ्तार कर घटना की जांच शुरू कर दी है।