अररिया में ट्रक और ई रिक्शा में भीषण टक्कर, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

फारबिसगंज/अररिया, 09 अप्रैल(हि.स.)। अररिया-बहादुरगंज फोरलेन मार्ग सिसौना बैरियर के समीप अनियंत्रित ट्रक और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में ई-रिक्शा पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अररिया सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों घायल व्यक्ति का इलाज किया गया है।

डॉक्टर ने बताया कि घायलों के सिर में गंभीर चोट हैं। उनका सीटी स्कैन होगा। परिजनों ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। घायल व्यक्ति का नाम अजमल और युनूस बताया जा रहा है जो अररिया के सिसौना निवासी है।