बाइक सवार दो अपराधियों ने शिक्षिका से तीन लाख रुपए छीन हुए फरार

28dl M 621 28032024 1

किशनगंज,28 मार्च (हि.स.)। शहर के करबला चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को एक महिला से तीन लाख रुपये छीन लिया। महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर थी। महिला मीनू कुमारी बहादुरगंज प्रखंड में शिक्षिका है। महिला अपने पति के साथ एसबीआई और अस्पताल रोड में बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपया निकाल कर अपने मोतीबाग स्थित घर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक पीछे से स्कूटी सवार महिला को धक्का देकर महिला के हाथ से बैग छीन लिया। बैग में 3 लाख रुपये थे। दोनों बदमाश पल्सर बाइक से फरार हुआ।

बैग छीनने के दौरान महिला स्कूटी से गिर गई। महिला को चोट भी लगी। जब तक पीड़ित महिला मीनू कुमारी व उनके पति कुछ समझ पाती तब तक दोनों बदमाश मौके से फरार हो चुका था।

पीड़िता के पति शंभु कुमार राय ने दोनों बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया। बदमाशों का पीछा करने के दौरान वे स्कूटी से गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गए। इस दौरान वे घायल भी हो गए। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज जारी है।