वैलेंटाइन वीक का समय प्यार और रोमांस का होता है। यह खास हफ्ता हर कपल के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, जब वे अपने प्यार का इज़हार करते हैं और एक-दूसरे को खूबसूरत तोहफे देते हैं। बच्चों को भी ईश्वर का सबसे प्यारा तोहफा माना जाता है। अगर इस वैलेंटाइन वीक ईश्वर ने आपको भी एक प्यारी बेबी गर्ल या बेबी बॉय के रूप में उपहार दिया है, तो आप इस बेबी नाम लिस्ट में से एक यूनिक और क्यूट नाम चुन सकते हैं। इस लिस्ट में शामिल हर नाम का मतलब ‘प्यार’ है, जिसे आप अपने बच्चे को देकर उसके जीवन में खुशी और प्यार के रंग भर सकते हैं।
अगर आपके बच्चे का नाम ‘अ’ से शुरू होता है, तो आप उसे ‘अमोरा’ नाम दे सकते हैं। यह एक स्पेनिश नाम है, जिसका मतलब होता है ‘प्यार’। यह नाम लड़के और लड़की दोनों के लिए उपयुक्त है।
‘डेविड’ एक हिब्रू नाम है, जिसका अर्थ है ‘प्रिय’। बाइबल में यह नाम राजा डेविड से जुड़ा हुआ है। आप अपने बेटे के लिए यह नाम चुन सकते हैं।
‘आशना’ एक प्यारा और ट्रेंडिंग नाम है। इसका मतलब होता है ‘प्यार के लिए समर्पित होना’ या ‘दोस्त’। यह नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: शरद पवार के फैसले से MVA में बढ़ा तनाव
‘लियोनार्ड’ एक आयरिश नाम है, जिसका अर्थ होता है ‘प्रेमी’। यह नाम लड़कों के लिए उपयुक्त है।
‘हिताक्षी’ नाम का अर्थ होता है ‘प्यार की मौजूदगी’। यह नाम बेहद प्यारा और यूनिक है, और आप इसे अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।‘जुको’ नाम लड़कों के लिए बहुत लोकप्रिय है। इस नाम का मतलब होता है ‘अच्छे दिल वाला व्यक्ति’। चीनी भाषा में इसका अर्थ ‘प्यार करने वाला व्यक्ति’ होता है।
‘मौलिका’ नाम का अर्थ होता है ‘प्यार और प्रेम’। माता-पिता अपनी प्यारी बेटी के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।
‘एस्मे’ एक फ्रेंच नाम है, जिसका मतलब होता है ‘प्यार किया हुआ और सम्मानित’। यह नाम लड़कों के लिए उपयुक्त है।
‘जूलियट’ नाम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक ‘रोमियो और जूलियट’ से लिया गया है। यह लैटिन मूल का नाम है, जिसका अर्थ है ‘प्यार की संतान’ और ‘युवा’। यह नाम न केवल विदेशों में बल्कि भारत में भी बहुत लोकप्रिय है।