ट्रैवल टिप्स: गर्मी के मौसम में जाएं तवांग मठ, इसलिए है मशहूर

अरुणाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण दुनिया भर में मशहूर है। भारत के इस राज्य को सूर्य की भूमि भी कहा जाता है। यहां पर्यटकों को खूबसूरत और दर्शनीय स्थलों को देखने का मौका मिलता है।

 

आपको बता दें कि देश में सबसे पहले सूर्योदय यहीं होता है। इसीलिए इसे उगते सूरज की भूमि कहा जाता है। यहां आपको कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। आज हम आपको तवांग मठ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

 

यह सबसे बड़ा बौद्ध मठ है। यह मठ तवांग युद्ध स्मारक के रूप में स्थापित है, जो 40 फीट की संरचना है। तवांग नदी की घाटी में स्थित एक छोटे से शहर तवांग के पास स्थित यह मठ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। आपको इस गर्मी के मौसम में ही यहां घूमने का प्लान बनाना चाहिए। यहां का दौरा आपके लिए यादगार साबित होगा।