27 जनवरी 2025, सोमवार का दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समर्पित है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए खास हो सकता है, जबकि कुछ को सतर्क रहकर अपने कदम उठाने की आवश्यकता है।
देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का हाल।
मेष राशि (Aries)
दिन की स्थिति: आज का दिन काफी व्यस्तता भरा हो सकता है। आपको अपनी रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं, लेकिन निजी जीवन पर ध्यान देना भी महत्वपूर्ण है।
आज की सलाह: प्रेमी को समय देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हरा
लकी नंबर: 8
वृषभ राशि (Taurus)
दिन की स्थिति: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुद पर ध्यान देने का है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और अपने शरीर को आराम दें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
आज की सलाह: स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: भूरा
लकी नंबर: 4
मिथुन राशि (Gemini)
दिन की स्थिति: मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन सफलता और संतोष लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे, लेकिन कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के लिए तैयार रहें।
आज की सलाह: सतर्कता बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल
लकी नंबर: 9
कर्क राशि (Cancer)
दिन की स्थिति: कर्क राशि वालों को आज खुद को कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने का प्रयास करना चाहिए। रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन तनाव से बचने के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
आज की सलाह: समय का सदुपयोग करें।
भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर: 10
सिंह राशि (Leo)
दिन की स्थिति: सिंह राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी सफलता का संकेत मिल सकता है। हालांकि, पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
आज की सलाह: धैर्य के साथ काम करें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 11
कन्या राशि (Virgo)
दिन की स्थिति: कन्या राशि वालों को आज स्वास्थ्य समस्याओं से सावधान रहना होगा। शाम का समय प्रेमी के साथ बिताने के लिए अच्छा है।
आज की सलाह: स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: लेमन
लकी नंबर: 10
तुला राशि (Libra)
दिन की स्थिति: आज तुला राशि वालों के लिए रिश्ते प्राथमिकता में रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपकी जिंदगी में नया मोड़ ला सकती है। धन लाभ होने की संभावना है।
आज की सलाह: जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।
भाग्यशाली रंग: हरा
लकी नंबर: 2
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन की स्थिति: वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। किसी रिश्तेदार का अप्रत्याशित व्यवहार आपको विचलित कर सकता है, लेकिन दिन के अंत तक स्थिति सुधर जाएगी।
आज की सलाह: धैर्य बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा
लकी नंबर: 4
धनु राशि (Sagittarius)
दिन की स्थिति: आज का दिन धनु राशि के लिए पारिवारिक सुख लेकर आएगा। कामकाज के साथ परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
आज की सलाह: मतभेदों से बचें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 2
मकर राशि (Capricorn)
दिन की स्थिति: मकर राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा दिन है। आप किसी नई परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक होगी।
आज की सलाह: व्यापार बढ़ाने पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर: 8
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन की स्थिति: कुंभ राशि वालों को आज हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं का सामना करने के लिए दृढ़ रहें।
आज की सलाह: धन का सही उपयोग करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
लकी नंबर: 5
मीन राशि (Pisces)
दिन की स्थिति: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई शुरुआत का है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
आज की सलाह: सुबह मंदिर जरूर जाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर: 6