आज पूरी दुनिया भारत को मार्गदर्शक के रूप में देख रही है: योगी अदित्यनाथ

27dl M 949 27032024 1

गजियाबाद, 27 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ बुधवार को गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के चुनाव का शंखनाद किया। इस सम्मेलन में शहर के शिक्षक, अधिवक्ता, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर समेत प्रबुद्ध वर्ग के करीब 1500 लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद पहुंचे। गाजियाबाद के पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, जहां से वह सड़क मार्ग द्वारा नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचे। उनके सभागार में पहुंचते ही पूरा सभागार जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान भाजपा लोकसभा के प्रत्याशी अतुल गर्ग के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष सत्यपाल प्रधान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया,केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा,राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप भी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विशेष स्थान दुनिया भर में प्राप्त किया है। आज पूरी दुनिया के देश भारत की तरफ मार्गदर्शक के रूप में देख रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले दस वर्ष में आपने बदलते भारत को देखा है। लोग सम्मान के साथ भारत को देखते हैं। हर भारतवासी को सम्मान मिल रहा। मोदी के नेतृत्व में विश्वास बढ़ा है।

योगी ने आगे कहा कि आज एक्सप्रेस वे,हाइवे रेलवे एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा। कल्याणकारी योजना का लाभ सबको मिल रहा। हर जाति वर्ग को ध्यान में रख योजना बनी। मोदी ने 2014 में मंत्र दिया सबका साथ सबका विकास ये उसी का परिणाम है। सब लोग इन योजनाओं से जुड़ चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा यहां कि भारत की चर्चा पूरी दुनिया मे हो रही है। हमसे जितना हो रहा वो भी कम पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया का भारत देश ऐसा देश है। जहां पर करीब 80 करोड़ लोगों को 3 वर्ष से लगातार मुफ्त राशन दिया जा रहा है। कोरोना कल के दौरान 220 करोड़ वैक्सीन मुफ्त में लोगों को लगाई गई। उन्होंने कहा कि सन् 2017 से पहले गाजियाबाद और पश्चिम उत्तर प्रदेश की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। यहां पर गुंडाराज था। बहन बेटी या घरों से बाहर सुरक्षित नहीं थी लेकिन आज अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण है।बेरोक टोक बहन बेटियां अपने घरों से निकाल कभी भी निकाल सकती है यह उनकी सरकार का ही अनुशासन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम का प्रदेश का ऐसा दूसरा निगम है जिसके अपने बांड हैं। स्वच्छता मिशन में गाजियाबाद नगर निगम ने उच्च स्थान प्राप्त किया था। आज गाजियाबाद स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी भी है। उन्होंने कहा कि हमने तुष्टिकरण नहीं, हर नागरिक की संतुष्टि को आधार बनाया। भारत नए भारत के रूप में जाना जा रहा है। हमारी विरासत का संरक्षण भी हो रहा है। यही मोदी की गारंटी है।