शेयर बाजार के लिए आज मंगल संकेत दिख रहे हैं। सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार सातवें दिन भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। वहीं, विभिन्न कॉर्पोरेट घटनाक्रम और अपडेट्स के कारण निवेशकों की नजर पावर ग्रिड, HCL टेक, इंडियन ओवरसीज बैंक, हुंडई मोटर इंडिया, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स समेत 11 प्रमुख स्टॉक्स पर रहेगी।
आज के फोकस स्टॉक्स और उनके अपडेट्स
पावर ग्रिड
-
बनासकांठा ट्रांसको लिमिटेड का अधिग्रहण किया।
-
गुजरात के राघनेस्दा पावर स्टेशन पर ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य।
HCL टेक्नोलॉजीज
-
वेस्टर्न यूनियन के साथ रणनीतिक साझेदारी।
-
हैदराबाद में नया टेक सेंटर स्थापित करेगी।
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
-
₹40.57 प्रति शेयर की दर से 35.41 करोड़ शेयर आवंटित।
-
QIP इश्यू पीरियड हुआ बंद।
ईजमाइट्रिप
-
बिग चार्टर में 49% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी।
-
ब्राजील और सऊदी अरब में निवेश को हरी झंडी।
हुंडई मोटर इंडिया
-
₹694 करोड़ के निवेश से भारत में टूलिंग सेंटर की स्थापना।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज
-
गुजरात के झगाड़िया प्लांट में हड़ताल से उत्पादन प्रभावित।
-
वैकल्पिक संसाधनों से मांग पूरी करने की तैयारी।
RVNL (रेल विकास निगम)
-
₹115.79 करोड़ का सेंट्रल रेलवे प्रोजेक्ट जीता।
-
इटारसी-आमला सेक्शन में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम अपग्रेड होगा।
BLS इंटरनेशनल
-
31 मार्च 2025 से ट्रेडिंग सस्पेंड होगी।
-
7 अप्रैल 2025 से MSEI से डीलिस्टिंग।
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (GRSE)
-
जर्मन कंपनी से 7,500 DWT के 2 और जहाजों का ऑर्डर।
-
कुल 8 जहाजों का ऑर्डर वैल्यू ₹900 करोड़।
NHPC
-
परबती-II हाइड्रो प्रोजेक्ट की यूनिट-2 (200 MW) का ट्रायल सफल।
-
31 मार्च तक सभी यूनिट्स का ट्रायल पूरा होने की उम्मीद।
इंडसइंड बैंक
-
CGST विभाग ने ₹30.15 करोड़ का जुर्माना लगाया।
-
बैंक अपील करने पर विचार कर रहा है।