डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सुबह की डाइट में करें ये बदलाव

Shugar03aug (1)

डायबिटीज तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक हो जाता है। खासतौर पर सुबह उठने के बाद ब्लड शुगर बढ़ना डायबिटीज मरीजों के लिए एक आम समस्या है। ऐसे में सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है। यदि आप सोच रहे हैं कि सुबह खाली पेट क्या खाएं जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहे, तो हम आपको कुछ प्राकृतिक उपाय बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

सुबह खाली पेट घी और हल्दी का सेवन करें

अगर डायबिटीज के मरीज सुबह उठते ही ब्लड शुगर बढ़ने से परेशान रहते हैं, तो गाय का घी और हल्दी रामबाण उपाय हो सकते हैं। यह मिश्रण न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है, बल्कि मीठा खाने की इच्छा को भी कम करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही हल्दी शरीर की सूजन को कम करने में मदद करती है।

Gold Rate Today: 20 फरवरी 2025 के सोने-चांदी के ताजा दाम

कैसे करें घी और हल्दी का सेवन?

इसका सेवन बहुत ही आसान है।

  • एक चम्मच गाय का घी लें।
  • उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
  • इसे खाली पेट खाएं।
  • घी की मात्रा एक चम्मच से अधिक न हो।

हल्दी का पानी पिएं

यदि आपका शुगर लेवल लगातार बढ़ा रहता है, तो हल्दी का पानी पीना एक बेहतरीन उपाय हो सकता है।

  • हल्दी को पीसकर एक गिलास पानी में मिला लें।
  • इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं।
  • यह शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करेगा और पूरे दिन ब्लड शुगर बैलेंस बना रहेगा।

सुबह के नाश्ते में पोषक तत्वों का होना जरूरी

सेहतमंद जीवनशैली के लिए नाश्ता ऐसा होना चाहिए जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद हों। गलत खानपान सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए स्वस्थ विकल्पों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। हल्दी और घी का सेवन एक प्राकृतिक तरीका है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।