समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया विवादों में, इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी वीडियो हटाए गए

Samay Raina 13 1739372978245 173

कॉमेडियन समय रैना और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। उनके शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हो रही है। इस विवाद के बाद रणवीर ने माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया था, लेकिन समय रैना इस मामले पर अब तक चुप थे।

समय रैना ने तोड़ी चुप्पी, हटाए सभी वीडियो

अब समय रैना ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा—

“जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना और एंटरटेन करना था। मैं एजेंसियों के साथ सहयोग करूंगा ताकि जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके। धन्यवाद।”

रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट पर बवाल

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब शो में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से मां-बाप को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछ लिया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने रणवीर और समय रैना की कड़ी आलोचना शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस की जांच जारी

शो के विवादित एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया के साथ आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखिजा और जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे। मुंबई पुलिस ने बुधवार को अपूर्वा मखिजा सहित चार लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। हालांकि, अभी तक रणवीर इलाहाबादिया का बयान दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।