यूरोप टूर के लिए मप्र हॉकी अकादमी के तीन खिलाड़ियों का जूनियर भारतीय टीम में चयन

भोपाल, 4 मई (हि.स.)। हॉकी इण्डिया ने शनिवार को यूरोप टूर के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। भारतीय टीम में मध्यप्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी के 03 खिलाड़ियों – अंकित पाल, कुनेन दाद और तालीम प्रियो बार्ता का चयन हुआ है। भारतीय टीम नीदरलेण्ड और बेल्जियम में अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय टीम दिनांक 20 से 29 मई तक यह दौरा करेंगी।

उल्लेखनीय है कि मप्र अकादमी के तीनों खिलाड़ी खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 और जूनियर नेशनल के पदक विजेता खिलाड़ी हैं। यह पहला अवसर है जब एक साथ तीन खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित हुये है।

मप्र राज्य पुरूष हॉकी टीम के प्रशिक्षक समीर दाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये अवगत कराया कि अंकित पाल, कुनेन दाद और तालीम प्रियो बार्ता बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी है। निश्चित ही इस प्रतियोगिता से इन खिलाड़ियों का खेल निखरेगा। सभी खिलाड़ी मुख्य प्रशिक्षक समीर दाद और सहायक प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा और हबीब हसन के मार्गदर्शन में राज्य खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत हैं।