ऐश्वर्या को नहीं इस एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन को दिया था धोखा, 22 साल बाद हुआ बड़ा खुलासा?

Iq2weqcobo7d4paaymopna2v0cpwprxfqpy3tndj
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लोगों की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्तों में दरार साफ दिख रही है. अब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के रिश्ते का खुलासा हो गया है।
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता
इस बीच लोग अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूटने की भी चर्चा कर रहे हैं. एक समय अभिषेक बच्चन बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के प्यार में पागल थे। इस प्रेम संबंध को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सगाई कर ली और दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
प्रोड्यूसर सुनील दर्शन का चौंकाने वाला खुलासा
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का अचानक ब्रेकअप हो गया। अभिषेक और करिश्मा का ब्रेकअप उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। जानकारी के मुताबिक, करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ में साथ काम किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने दोनों के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए.
 
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर डेटिंग
फिल्म में अभिषेक और करिश्मा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। उस वक्त दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन उनके बीच हमेशा कुछ न कुछ दिक्कत रहती थी। सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के बीच रिश्ते बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रहे थे.
करिश्मा कपूर के ईगो ने तोड़ दिया रिश्ता!
सुनील दर्शन के मुताबिक, अभिषेक और करिश्मा सेट पर ही कई बातों को लेकर झगड़ते थे। करिश्मा कपूर अभिषेक बच्चन की कई आदतों से परेशान थीं। कहा जाता है कि करिश्मा भी अपने प्यार को लेकर काफी पजेसिव थीं। वह कई वजहों से अभिषेक को रोक भी रही थीं. सुनील ने कहा कि करिश्मा को अभिषेक की कई बातें पसंद नहीं थीं और शायद इसीलिए शादी नहीं हो सकी। करिश्मा कपूर के अहंकार, रवैये और अधिकार वाली हरकतों ने सगाई तोड़ दी। करिश्मा को अटेंशन पसंद थी और अभिषेक उन्हें ज्यादा समय नहीं दे पाते थे।
करिश्मा ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की
अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। शादी के बाद करिश्मा ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि, संजय कपूर के साथ करिश्मा की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और 2016 में उनका तलाक हो गया।