मधुमेह के रोगियों को खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। खजूर में प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है। ऐसी स्थिति में खजूर का सेवन करने से शुगर लेवल में अचानक वृद्धि हो सकती है। मधुमेह के रोगियों को खजूर खाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए। बिना सलाह के खजूर का सेवन न करें।
कुछ लोगों को खजूर खाने से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी से त्वचा में खुजली और आंखों में खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जिन लोगों को खजूर से एलर्जी है उन्हें इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
जिन लोगों को किडनी की समस्या है उन्हें भी खजूर खाने से बचना चाहिए क्योंकि खजूर में पोटेशियम होता है, जो किडनी के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।
जिन लोगों को दस्त की समस्या है उन्हें भी खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। खजूर में रेचक गुण होते हैं जो मल त्याग को बढ़ावा देते हैं। इसलिए, दस्त के दौरान खजूर का सेवन करने से समस्या और भी बदतर हो सकती है।
जो लोग मोटापे से पीड़ित हैं उन्हें भी खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि खजूर में कैलोरी अधिक होती है। खजूर खाने से वजन बढ़ सकता है।