एवोकाडो का नाम तो आपने सुना ही होगा, यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी उपयोगी है।
हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह फल नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि एवोकाडो किडनी की समस्या वाले लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसका सेवन करने से इन लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, स्वस्थ किडनी शरीर में पोटेशियम के स्तर को नियंत्रित रखती है। किडनी खराब होने पर खून में पोटेशियम जमा हो सकता है, जिसके कारण व्यक्ति को हाइपरकेलेमिया नामक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
इस कारण से, किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को एवोकाडो जैसे उच्च पोटेशियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह उनके लिए घातक हो सकता है।