स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नींद के दौरान देखे गए सपने भविष्य में होने वाली अच्छी या बुरी घटनाओं का संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों का जिक्र किया गया है जो शुभ माने जाते हैं।
गुलाब का फूल- सपने में गुलाब का फूल देखना बहुत शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। अगर आपको सपने में लाल गुलाब दिखे तो समझ लीजिए कि आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है।
मृत्यु देखना – सपने में परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु देखना आपको भयभीत और दुखी करता है. लेकिन ऐसे सपने शुभ माने जाते हैं। यह इस बात का संकेत है कि जिस व्यक्ति की मृत्यु आपने सपने में देखी है उसकी उम्र बढ़ गई है।
शिव मंदिर- अगर आप सपने में शिव मंदिर देखते हैं या किसी मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हैं तो ऐसे सपने जीवन में सुख-समृद्धि के आगमन का संकेत देते हैं। ऐसे सपनों से भगवान शिव की कृपा मिलती है और व्यक्ति जल्द ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है।
फल-फूलों से लदे पेड़-पौधे- स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में फल-फूलों से लदे पेड़-पौधे देखना भी शुभ होता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।
तोता- सपने में तोता देखना धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है। अगर आपको सपने में तोता दिखाई दे तो समझ लें कि आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। यदि आपको तोते का जोड़ा दिख जाए तो यह अधिक शुभ होता है। इससे वैवाहिक संबंधों में प्रेम बढ़ता है।
पहाड़ पर चढ़ना- स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पहाड़ पर चढ़ना एक अच्छा संकेत माना जाता है। सपने में पहाड़ पर चढ़ना जीवन में प्रगति का संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी परेशानियां पीछे छूट जाएंगी.
उल्लू:- अगर आपको सपने में उल्लू दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा है। ऐसे सपने भविष्य में धन लाभ का संकेत माने जाते हैं।