बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, मिलेगी बाढ़ से राहत

Raining 668a1abfa662f 1087907153 (1)

कोलकाता, 06 अगस्त (हि.स.)। कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान सामान्यत: बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में अधिकतम तापमान 31˚C और न्यूनतम तापमान 27˚C के आसपास रहने की संभावना है।

मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सुबह 6:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान कोलकाता में अधिकतम तापमान 30.4˚C रहा, जो सामान्य से 1.6˚C कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.9˚C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4˚C अधिक है। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 96 फीसदी और न्यूनतम सापेक्ष आर्द्रता 79 फीसगी रही। पिछले 24 घंटों के दौरान कोलकाता में 9.8 मिमी बारिश हुई है।

हावड़ा और हुगली जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32˚C और न्यूनतम तापमान 26˚C के आसपास रहने की उम्मीद है। दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 31˚C और न्यूनतम तापमान 27˚C के करीब रहने का अनुमान है।

पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में अधिकतम तापमान 25˚C और न्यूनतम तापमान 18˚C के आसपास रहेगा।

पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30˚C और न्यूनतम तापमान 26˚C रहने की संभावना है।

मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में भी सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33˚C और न्यूनतम तापमान 27˚C रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी 24 घंटों के दौरान बंगाल के विभिन्न जिलों में मौसम आमतौर पर बादलमय रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, जिससे मौसम सुहाना रहेगा।

पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। किसानों के लिए यह बारिश लाभकारी सिद्ध हो सकती है, खासकर खरीफ फसलों के लिए।