कृषि विकास हेतु संचालित योजनाओं पर विशेष बल रहा है — विधायक

जौनपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश का विकास कृषि के विकास में निहित है। पूर्व में कृषि विकास हेतु संचालित योजनाओं में उत्पादन, उत्त्पादकता वृद्धि एवं खाद्य सुरक्षा पर विशेष बल रहा है। उत्पाद का मूल्य सम्बर्धन, ग्रेडिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग कर किसानों की समृद्धि की जा सकती है।

विधायक ने कहा कि किसानों को अब खेती को आजीविका के साधन के रूप में नही बल्कि उद्यम के रूप में अपनाने की आवश्यकता है। इसमें कृषि तथा संबंधित विभागों यथा पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, मंडी का सहयोग किसानों को लेना चाहिए। एक पौधा मां के नाम से लगाते हुए विधायक रमेश ने 36 किसानों को श्रीअन्न निःशुल्क मिनी किट प्रदान किया।

उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने खरीफ से जुड़ी संचालित योजनाओं की जानकारी दी, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा.सुरेश कन्नौजिया ने किसानों को कम लागत वाली तकनीकी, फसल चक्र, सन्तुलित उर्वरक प्रबंधन, जल प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन, एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन, समन्वित कृषि प्रणाली, प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं जैविक खेती की जानकारी विस्तार से दिया।

कृषि वैज्ञानिक डा.संदीप कुमार ने खरीफ फसलों में कीट एवं रोगों के बचाव की जानकारी दिया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा.राकेश कुमार सिंह ने बीज शोधन, भूमि शोधन, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह तथा संचालन डा. रमेश चन्द्र यादव ने किया।