उप्र में मध्य और पूर्वी क्षेत्र में साफ रहेगा आसमान, पश्चिम में बूंदाबांदी की संभावना

कानपुर, 12 मार्च (हि.स.)। बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है जहां दिन में धूप खिल रही है तो वहीं पछुआ हवाओं से तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालय पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 70 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 50 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है।

पश्चिमी राजस्थान से दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ निचले स्तर पर पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए गुजर रही है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर है। मौसम की इन गतिविधियों से उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों आसमान साफ होने से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, हालांकि अभी पछुआ हवाओं के चलने से पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। इससे लगातार तापमान सामान्य से नीचे चल रहे हैं और आगामी दो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 90 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 36 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 1.5 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों मे आसमान साफ रहने के कारण वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है।