सत्ता पक्ष ने राज्यपाल से मांगा शाम साढ़े सात बजे का समय

रांची, 3 जुलाई (हि.स.)। सत्ता पक्ष ने राज्यपाल से शाम साढ़े सात बजे मिलने का समय मांगा है। राज्यपाल अभी दिल्ली में हैं और वो शाम पौने सात बजे तक लौटेंगे।

इधर, इंडी गठबंधन की हुई बैठक के बाद सत्ता पक्ष के सभी विधायकों से मुख्यमंत्री आवास में ही रहने की अपील की गयी है। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ गुरुवार या शुक्रवार को ले सकते हैं।

हेमंत सोरेन 31 जनवरी तक मुख्यमंत्री रहे। जमीन घोटाला केस में उन्हें जेल जाना पड़ा। दो फरवरी को झामुमो के चम्पाई सोरेन ने सत्ता की बागडोर संभाली। इस बीच 29 जून को हेमंत को हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी। वे बाहर आए। अब चूंकि दो-तीन महीने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। ऐसे में फिर से सत्ता का पावर सेंटर अपने पास रखने की तैयारी हेमंत की है।