धनबाद में सुरक्षा बलों के ठहरने के स्थानों का लिया जायजा

22dl M 665 22032024 1

धनबाद, 22 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव में धनबाद के कुछ मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित थाना प्रभारियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा बलों के ठहरने के प्रस्तावित स्थान का भौतिक सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाएं जैसे कमरे की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, चार्जिंग पॉइंट का जायजा लिया गया। प्रस्तावित स्थान अंतर्गत कमरों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया गया।