==========HEADCODE===========

रायबरेली का जनमानस 2024 के आम चुनाव में गांधी परिवार को देगा करारा जवाब : अजय अग्रवाल

रायबरेली,11मार्च(हि.स.)। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव के संग मोदी का परिवार यात्रा के साथ लालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के संस्थापक और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भाजपा नेता ने कहा कि 2024 लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी रायबरेली में भी गांधी परिवार को हराकर प्रदेश से कांग्रेस का सफाया करने का काम करेगी।

यात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर अजय अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेई के बताए रास्ते पर चलकर पूरे विश्व में हिन्दुस्थान का नाम रोशन किया है। वहीं भाजपा को भी एक विशाल संगठन बनाने का काम किया है। आज कई प्रदेशों में भाजपा की सरकारे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि 2024 लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी रायबरेली में भी गांधी परिवार को हराकर प्रदेश से कांग्रेस का सफाया करने का काम करेगी। रायबरेली का जनमानस कांग्रेस की वोट लो राज करो की नीति के कारण रायबरेली आज भी विकास में अधूरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से जनपद में सड़कों का जाल बिछ गया है। एम्स पूर्णतया बनकर तैयार हो गया है। लोगों को दिल्ली में होने वाला इलाज रायबरेली में मिलने लगा है। किसान सम्मान निधि के बाद अब किसानों को अपने निजी नलकूपों के लिए बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा। यह सरकार के द्वारा किसानों को दी गई बहुत बड़ी सौगात है। प्रधानमंत्री आवास, फ्री राशन योजना सहित तमाम ऐसी योजनाएं हैं जिनका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। जनता में भाजपा को लेकर अंडर करंट है। भाजपा की मोदी सरकार ने अपने घोषणा पत्र के अनुसार राम मंदिर बनवा दिया है। धारा 370 को समाप्त कर दिया है। भाजपा जो कहती है वह करती है, यह जनता भी जानती है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता अग्रवाल और क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने मोदी गारंटी वैन पर पहुंचकर मोदी जी का भाषण भी सुना और अपने सुझाव भी पेटिका में डाला। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सुरेंद्र गुप्ता के द्वारा किया गया।