हिंदुत्व को सदैव अपमानित करने वाली कांग्रेस का चरित्र फिर से उजागर हुआ: संजय सेठ

रांची, 01 जुलाई (हि. स.)। रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान की कड़ी निन्दा की है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का बयान हिंदू समाज को अपमानित करने वाला है। राहुल गांधी को पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिंदुत्व विरोधी रही है। हिंदुत्व को सदैव अपमानित करने वाली कांग्रेस का चरित्र आज फिर से देखने को मिला। उनके नेता राहुल गांधी ने सदन में हिंदुत्व और हिंदुओं को हिंसा से जोड़कर अपनी तुछ कांग्रेसी मानसिकता का परिचय दिया है।

हिंदू समाज जितना सहनशील होता है, उतना कोई धर्म नहीं हिंदू समाज कभी अपने हित की बात नहीं करता बल्कि पूरे विश्व की कल्याण की बात करता है। हम राम के वंशज हैं। राम का वंशज कभी हिंसक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जिसने राम के अस्तित्व को नकारा, जिसने हिंदुत्व को गाली दी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस और कितना नीचे गिरेगी। कांग्रेस को पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। यह जानकारी सांसद की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी।