Tech News: फ्री में अपडेट कराएं अपना आधार कार्ड, अब बचे हैं सिर्फ इतने दिन!

क्या आपने दस साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है? अब आपके पास अपना आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट करने का मौका है। जिन लोगों ने दस साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है, वे 14 मार्च 2024 तक इसे मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।

इसके बाद आपको आधार अपडेट कराने के लिए शुल्क देना होगा। पहले आधार को मुफ्त में अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 तय की गई थी, जिसके बाद इस तारीख को बढ़ा दिया गया था। जल्द ही अपना आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट कराएं।

इसके लिए आपके पास सिर्फ सात दिन बचे हैं. आधार कार्ड व्यक्ति के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो गया है। इसका उपयोग पहचान पत्र और पते के प्रमाण के रूप में भी किया जाता है। इसका उपयोग सभी सरकारी योजनाओं में किया जाता है।