Tea Good or Bad: एक महीने के लिए चाय पीना छोड़ दें और देखें… शरीर में दिखेंगे चौंकाने वाले बदलाव!

B2a172bdae75633d226799d368a38231

अगर आप एक महीने के लिए चाय पीना बंद कर दें तो क्या होगा: हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। लंबे समय से यह बहस चली आ रही है कि चाय पीना फायदेमंद है या नुकसानदेह। कई अध्ययनों ने इस पर मिश्रित परिणाम दिखाए हैं। कुछ शोध बताते हैं कि दूध वाली चाय की जगह काली चाय पीने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

वहीं कुछ शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि चाय में कैफीन की मौजूदगी के कारण इसके नियमित या अत्यधिक सेवन से कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। आज हम ये समझने की कोशिश करेंगे कि अगर कोई 30 दिन तक चाय न पिए तो उसके शरीर में किस तरह के बदलाव हो सकते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर सीमित मात्रा में चाय पीना ज्यादातर लोगों के लिए हानिकारक नहीं माना जाता है, लेकिन अगर आप बड़ी मात्रा में यानी दिन में चार से पांच बार चाय पीते हैं, तो इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं ज्यादातर समस्याएं चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन के कारण होती हैं। तो आइए जानते हैं कि चाय छोड़ने से आपको क्या फायदा हो सकता है?

आहार विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि सीमित मात्रा में चाय पीना हानिकारक नहीं कहा जा सकता। हालांकि, अगर बिना दूध और चीनी के इम्यूनिटी बढ़ाने वाले मसालों वाली काली चाय का सेवन किया जाए तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन अगर आप दिन में 4-5 बार दूध वाली चाय पी रहे हैं तो इससे कुछ दीर्घकालिक नुकसान होने का खतरा जरूर है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एक महीने तक चाय छोड़ने से शरीर में स्वस्थ बदलाव आ सकते हैं। 30 दिनों तक कैफीन का सेवन कम करने से बेहतर नींद, कम चिंता और बेहतर पाचन हो सकता है।

दरअसल चाय में प्राकृतिक रूप से कैफीन होता है। इसलिए, इसका अधिक सेवन नींद के चक्र को बाधित कर सकता है। कुछ शोधों से पता चला है कि अत्यधिक कैफीन का सेवन मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन में बाधा उत्पन्न कर सकता है। यह हार्मोन मस्तिष्क को संकेत देता है कि सोने का समय हो गया है। 

इसके अलावा थकान, याददाश्त की कमी, नींद की कमी, मोटापा और ब्लड शुगर नियंत्रण में कमी जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। एक महीने तक चाय न पीने से मेलाटोनिन का स्तर सामान्य हो जाएगा और आप नींद की समस्याओं से बच सकते हैं।

कैफीन की लत छूटने लगती है
कैफीन एक नशे की लत बढ़ाने वाला पदार्थ है। इससे बार-बार चाय या कॉफी पीने की इच्छा होती है। समय पर चाय न मिलने से सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, हृदय गति का बढ़ना और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एक महीने तक चाय और कॉफी जैसे कैफीन युक्त उत्पादों से परहेज करने से भी समय के साथ कैफीन की लत कम हो जाती है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है।

पाचन संबंधी समस्याओं से राहत
चाय की पत्तियों में मौजूद टैनिन की मात्रा पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ा देती है। इस वजह से, कुछ लोगों को बहुत अधिक चाय पीने के बाद गैस, मतली या पेट दर्द जैसे असुविधाजनक लक्षण अनुभव हो सकते हैं। नियमित या रोजाना बहुत अधिक चाय पीने से पाचन संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

इसलिए एक महीने तक चाय या कैफीनयुक्त उत्पादों से दूर रहने से पाचन संबंधी समस्याओं में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कब्ज और अपच का खतरा भी कम हो जाता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए भी फायदेमंद है।