जिले के 64 हाई स्कूल 19 निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी स्कूल से टैग

रांची, 5 अप्रैल (हि.स.)। रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने जिले के 64 उत्क्रमित हाई स्कूल को प्रखंड के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी स्कूल से टैग कर दिया है। 64 हाई स्कूल 19 निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी स्कूल से टैग हो गए हैं। इससे 64 उत्क्रमित हाई स्कूल के 600 शिक्षक और कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

अब अपने प्रखंड में ही वेतन निकासी की प्रक्रिया कर पाएंगे। पहले शिक्षकों को वेतन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय रांची पर निर्भर रहना पड़ता था। एक साथ 600 शिक्षकों के वेतन निकासी में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस कार्य को पूरा करने में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के जेके सिन्हा और कर्मचारी संतोष साहू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्य के लिए शिक्षक प्रतिनिधी धनंजय सिंह, समीर कुमार, जावेद अख्तर, करमा उरांव, अबरार अहमद, जयंत मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, बिरेन्द्र उरांव, अनुराग सिंह और निरंजन ने विभाग का सहयोग किया और जिला शिक्षा पदाधिकारी और कार्यालय के कर्मचारियों को बधाई दी।