भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बयान पर सुकांत मजूमदार का स्पष्टीकरण, कहा – “पार्टी की सहमति नहीं”

719ced4284a4ed7d372c064f99de5f13

कोलकाता, 17 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे पर एक विवादास्पद टिप्पणी की है। इससे पार्टी के भीतर और बाहर हड़कंप मच गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा के राज्य अध्यक्ष और मोदी सरकार में मंत्री सुकांत मजूमदार ने स्पष्ट किया कि शुभेंदु अधिकारी का बयान पार्टी की आधिकारिक नीति का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि बंगाल में भाजपा एकजुट होकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी सभी समुदायों और वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी व्यक्तिगत बयान पार्टी की समग्र नीति को प्रतिबिंबित नहीं करता है।

सुकांत मजूमदार ने यह भी कहा कि भाजपा नेतृत्व ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर अडिग है और इसी के आधार पर राज्य में काम कर रही है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि सबका साथ सबका विकास नारे को खत्म कर देने की जरूरत है। इसकी जगह जो हमारे साथ हम उनके साथ का नारा देना होगा। हालांकि विवाद बढ़ने शुभेंदु ने सफाई दी और कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।