क्षेत्रीय शक्ति और राष्ट्रीय सोच के साथ बड़े परिणाम देने की तैयारी: सुदेश महतो


रांची, 9 मई (हि.स.)। ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि क्षेत्रीय शक्ति और राष्ट्रीय सोच के साथ बेहतर समन्वय बनाकर लोकसभा चुनाव में बड़े परिणाम देने की ओर एनडीए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। रांची समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर आपसी साझेदारी से हमारे सभी कार्यकर्ता एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे।

सुदेश महतो गुरुवार को हरमू स्थित पार्टी केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एनडीए की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के विकास और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ लगातार काम करने वाले प्रधानमंत्री मोदी हैं तो दूसरी तरफ नेतृत्वविहीन इंडी गठबंधन है। हमारा गठबंधन राष्ट्रहित को समर्पित है और उनका गठबंधन अपने परिवार के हित तथा स्वार्थ को समर्पित है।

आजसू हमारा परंपरागत दोस्त : संजय सेठ

इस मौके पर रांची लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने कहा कि आजसू हमारा परंपरागत दोस्त है। हमारा यह गठबंधन क्षणिक नहीं, कई वर्षों तक चलने वाला अटूट गठबंधन है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आजसू के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, महिला जिलाध्यक्ष बीणा देवी, भरत काशी, जितेंद्र सिंह, बनमाली मंडल, डॉ अशोक नाग, पार्वती दवी, वर्षा गाड़ी, रामजीत गंझू, पारस उरांव, रामधन बेदिया, जिप सदस्य सरिता देवी, आशुतोष तिवारी, परवाज खान सहित कांके, खिजरी, रांची तथा हटिया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के केंद्रीय, जिला तथा प्रखंड पदाधिकारी उपस्थित थे।