सूडान संकट: पहले करो फिर मिलेगा खाना, सेना के जवान कर रहे महिलाओं से बदसलूकी, दुनियाभर में फैली खबर

67a16fa41687a33110d5beeeded26078

सूडान संकट: युद्धग्रस्त अफ्रीकी देश सूडान से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सूडान के ओमडुरमैन शहर में जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रही महिलाओं का कहना है कि भोजन पाने के लिए उन्हें सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

महिलाओं का आरोप है कि सूडानी सैनिक उन्हें सेक्स करने के बाद ही खाना और पानी दे रहे थे। ऐसे में बड़ी संख्या में महिलाओं को कतार में खड़ा होना पड़ता है। दरअसल, गृह युद्ध के कारण सूडान में आर्थिक स्थिति खराब है और लोगों को खाने-पीने के संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।

ओमडुरमैन में युद्ध से भागने में असफल रहीं दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कहा कि अपनी रक्षा के लिए उनके पास एकमात्र विकल्प सूडानी सेना के सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाना था। पीड़ित महिलाओं के संदर्भ में गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के जवान बड़ी संख्या में मजबूर महिलाओं को अपनी शारीरिक आग बुझाने के लिए कतार में खड़ा करते हैं और फिर उनके साथ यौन संबंध बनाते हैं। बदले में उन महिलाओं को कुछ भोजन और पानी मिलता है, जिससे वे अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं।

महिलाओं ने कहा कि यौन संबंध की ज्यादातर घटनाएं फैक्ट्री इलाकों में हुईं, जहां सैनिकों ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में खाने का सामान जमा कर लिया था. एक महिला ने गार्जियन को बताया कि उसके पास अपने बुजुर्ग माता-पिता और बच्चों के लिए भोजन उपलब्ध कराने के लिए सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।