बाथरूम की टाइल्स पर लगे जिद्दी दाग मिनटों में हो जाएंगे साफ, बस अपनाएं ये ट्रिक
बाथरूम की टाइलें साफ़ करने के लिए आपको कई क्लीनिंग प्रोडक्ट आसानी से मिल जाएँगे, लेकिन बाथरूम की टाइलों पर लगे कुछ दाग इतने ज़िद्दी होते हैं कि उन्हें क्लीनिंग प्रोडक्ट से साफ़ करना आसान नहीं होता। ऐसे में आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा से बाथरूम की पीली टाइलें साफ़ करें
आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके बाथरूम की पीली टाइलें साफ़ कर सकते हैं। बेकिंग सोडा टाइलों पर लगे जिद्दी दागों को हटा देगा। बेकिंग सोडा से टाइलें साफ़ करने के लिए सबसे पहले एक कप पानी लें। इस पानी में बेकिंग सोडा मिलाएँ। इसके बाद इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें और अब इस पानी को टाइलों पर स्प्रे करें। 10 मिनट बाद स्क्रबर से टाइलों को साफ़ कर लें।
ब्लीच से गंदे बाथरूम टाइल्स साफ़ करें
आप बाथरूम की पीली टाइलों को साफ़ करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरे में पानी लें और उसमें 7 से 8 बड़े चम्मच ब्लीच मिलाएँ। अब इस मिश्रण को टाइल पर अच्छी तरह लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद, कपड़े की मदद से टाइल को साफ़ कर लें। आपकी टाइलें नई जैसी चमक उठेंगी।
सिरके से पीली टाइलें साफ करें
सिरके में साइट्रिक एसिड होता है जो टाइल्स पर जमी गंदगी और पीले निशान हटाने में मदद करता है। सिरके की मदद से बाथरूम की गंदी टाइल्स को मिनटों में चमकदार बनाया जा सकता है। सिरके से टाइल्स साफ करने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी में गर्म पानी लें। इस पानी में एक कप सफेद सिरका मिलाएँ। स्क्रबर की मदद से टाइल्स को साफ करें। टाइल्स पर लगे सारे दाग-धब्बे हट जाएँगे।