कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम के लिए हर घर पहुंचने की रणनीति तैयार, घर-घर जाएगा महिलाओं का समूह

78 293

बीकानेर, 30 मार्च (हि.स.)। बीकानेर महिला कांग्रेस ने आज एक बैठक कर बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल के लिए हर घर पहुंचने की रणनीति तैयार की। इस दौरान घर-घर महिलाओं का समूह जाएगा।

बैठक में लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल के प्रतिनिधि के रूप में उनके सुपुत्र पंचायत समिति प्रधान गौरव चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के बारे में सोच रखते हुए विकास की योजना, उनके आत्मनिर्भर बनने की योजना और उनके सुरक्षा के लिए सख्त प्रावधान जैसे कार्य करती है | महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कांग्रेस पार्टी करती आई है लेकिन पिछले सालों में जितनी परेशानी महिलाओं को केंद्र की भाजपा सरकार से हुई है। उतनी आज तक नही हुई । इसलिए इस बार बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस को विजयी बनाएं।

नारी निकेतन की पूर्व संभाग अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के राज में पिछले तीन महीनों में अकेले बीकानेर में ही महिलाओं पर अत्याचार बढ़े, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है।

शहर महिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, वरिष्ठ महिला कांग्रेसी नेता राज भटनागर, पूर्व पार्षद शिवरी चौधरी, प्रेमलता राठौड़, आशा देवी स्वामी, सुनीता रंगा ने कार्ययोजना पर विस्तृत बात रखते हुए प्रचार का तरीका और समय तय किया।