Stock News: भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स में 545 अंकों की बढ़त

भारतीय शेयर बाजार आज ऐतिहासिक रूप से सुबह 80,000 का आंकड़ा पार करने के बाद ग्रीन जोन में बंद हुआ। कल बाजार रेड जोन में बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन बाजार सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,074 और निफ्टी ने 24,307 का स्तर छुआ. हालांकि, इसके बाद बाजार में थोड़ी गिरावट आई और सेंसेक्स 545 अंक ऊपर 79,986 पर बंद हुआ।

निफ्टी भी 168 अंक चढ़ा. यह 24,292 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट रही। बैंकिंग, पावर और मेटल शेयरों में तेजी है। टाटा कंज्यूमर के शेयर 3.55% चढ़े।

बाजार ने कल भी अब तक का उच्चतम स्तर बनाया

इससे पहले कल यानी 2 जुलाई को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,855 और निफ्टी ने 24,236 का स्तर छुआ. हालांकि, इसके बाद बाजार में गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 34 अंक गिरकर 79,441 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 18 अंक नीचे रहा. यह 24,123 पर बंद हुआ.