Stock News: भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 667 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार आज यानी बुधवार 29 मई को 667 अंकों के बड़े अंतराल के साथ बंद हुआ। सुबह बाजार भी गिरावट के साथ खुला और सेंसेक्स 667 अंक गिरकर 74,502 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी में भी 183 अंक की गिरावट आई है। यह 22,704 पर बंद हुआ. शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही. कमजोर वैश्विक बाजार संकेतों और विदेशी और घरेलू निवेशकों की कम खरीदारी के कारण शेयर बाजारों में पूरे दिन गिरावट जारी रही।

कल बाजार में गिरावट देखने को मिली

इससे पहले कल यानी 28 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 220 अंक गिरकर 75,170 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 44 अंक की गिरावट आई। यह 22,888 पर बंद हुआ.