Stock News: भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, कारोबार में सेंसेक्स 138 अंक टूटा

Qetusrf2h57gusasfkhef0j6zgkxfn9zlc0fte2s (3)

भारतीय शेयर बाजार आज यानी बुधवार 23 अक्टूबर को रेड जोन में बंद हुआ। सुबह भी बाजार 100 अंक टूटकर खुला। भारतीय शेयर बाजारों में तेज उतार-चढ़ाव के बाद आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। हालाँकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी वापस आई, जिनमें पिछले दो कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट देखी गई थी। आज के कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 138 अंक की गिरावट के बाद 80081 अंक पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37 अंक गिरकर 24,435 अंक पर बंद हुआ। 

कल बाजार में गिरावट देखने को मिली

इससे पहले कल यानी 22 अक्टूबर को सेंसेक्स 930 अंक यानी 1.15% गिरकर 80,220 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 309 अंक यानी 1.25% की गिरावट के साथ 24,472 पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई स्मॉल कैप 2,118 अंक या 3.81% नीचे 53,530 पर बंद हुआ।