शेयर बाजार लाइव अपडेट्स: मुनाफावसूली से बाजार की रफ्तार धीमी, सेंसेक्स-निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान पर

The 30 share bse sensex 17187628

25 मार्च, 11:30 AM: शुरुआती बढ़त के बाद सेंसेक्स और निफ्टी मुनाफावसूली के चलते लाल निशान में आ गए। सेंसेक्स जहां 77,999 पर है, वहीं निफ्टी 23,662 तक गिर चुका है।

सुबह के उतार-चढ़ाव पर एक नजर:

  • 10:40 AM: सेंसेक्स 400 अंकों की ऊंचाई से फिसलकर अब 78,210 पर है। निफ्टी की बढ़त घटकर 23767 रह गई।

  • 10:00 AM: बाजार में तेजी बनी रही, सेंसेक्स 78741 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा और 650 अंकों की तेजी के साथ 78,635 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 23836 तक पहुंचा।

  • 9:45 AM: लगातार सातवें सत्र में भी तेजी जारी रही। सेंसेक्स 495 अंकों की बढ़त के साथ 78,480 पर था। निफ्टी 123 अंकों की तेजी के साथ 23,781 पर था।

  • 9:15 AM: बाजार की मजबूत ओपनिंग, सेंसेक्स 311 अंकों की बढ़त के साथ 78,296 पर खुला, जबकि निफ्टी 93 अंकों की तेजी के साथ 23,750 पर ओपन हुआ।

ग्लोबल मार्केट का असर:

  • एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 225 1.15% बढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.49% चढ़ा, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स ने कमजोर शुरुआत के संकेत दिए।

  • गिफ्ट निफ्टी: 23,758 के स्तर पर कारोबार, भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत का संकेत।

  • वॉल स्ट्रीट: अमेरिकी बाजार में जबरदस्त तेजी, डॉउ जोन्स 1.42% बढ़कर 42,583.32, एसएंडपी 500 1.76% चढ़कर 5,767.57, और नैस्डैक 2.27% उछलकर 18,188.59 पर बंद हुआ।

  • सोना: वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने के भाव 0.1% गिरकर $3,010.72 प्रति औंस पर आ गए।

सोमवार को बाजार का हाल:

  • सेंसेक्स 1,078.87 अंक (1.40%) बढ़कर 77,984.38 पर बंद।

  • निफ्टी 307.95 अंक (1.32%) बढ़कर 23,658.35 पर बंद।