श्रीलंकाई नौसेना ने फिर 21 भारतीय मछुआरों को दो नावों के साथ गिरफ्तार कर लिया

खबर है कि श्रीलंकाई नौसेना ने 21 मछुआरों को पकड़ लिया है। रामेश्‍वरम मछुआरा संघ ने कहा है कि नौसेना ने 2 नौकाएं भी जब्‍त कर ली हैं. गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का मुद्दा अक्सर विवाद के रूप में सामने आता रहता है।

हाल ही में 15 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था

एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंकाई नौसेना ने उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर के तट से कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई द्वीप राष्ट्र के क्षेत्रीय जल में मछली पकड़ने के आरोपों पर की गई थी। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की नाव जब्त कर ली और मामले को जांच के लिए मत्स्य पालन निदेशालय को भेज दिया।

भारत और श्रीलंका के बीच विवाद का मुख्य कारण मछुआरे हैं

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का मुद्दा अक्सर विवाद के रूप में सामने आता रहता है। श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है. श्रीलंका द्वारा कई बार नावें जब्त की गई हैं। पिछले साल श्रीलंकाई नौसेना ने 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी 35 नावें जब्त कर ली थीं।