खेल समाचार: लेमा और ओबिरी ने बोस्टन मैराथन में खिताब जीता

इथियोपिया के सिसाय लेमा ने अपने करियर में पहली बार बोस्टन मैराथन पुरुष वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने दो घंटे 6:17 मिनट का समय निकाला। केन्या की हेलेन ओबिरी महिलाओं में अपना 2023 का खिताब बरकरार रखने में सफल रहीं। लेमा ने इससे पहले 2021 में लंदन मैराथन जीती थी। लेमा दूसरे स्थान पर मौजूद मोहम्मद इस्सा से 41 सेकंड आगे और तीसरे स्थान पर रहे डबल डिफेंडिंग चैंपियन इवांस चैबिट से एक मिनट और पांच सेकंड आगे थी।

महिलाओं का मुकाबला गत चैंपियन ओबिरी और पूर्व न्यूयॉर्क सिटी मैराथन चैंपियन शेरोन लॉकेडी के बीच था। केन्याई धावक ओबिरी ने दो घंटे 22:37 मिनट के समय के साथ खिताब जीता। शेरोन उनसे आठ सेकंड पीछे रहीं और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 34 वर्षीय ओबिरी लगातार दो खिताब जीतने वाले दूसरे धावक बने। इससे पहले कैथरीन डेरेबा ने 2004 और 2005 में दो मैराथन जीती थीं। इस 128वीं मैराथन में 123 देशों के 30 हजार से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।