सहरसा से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए तीर्थ यात्रियों का विशेष जत्था

सहरसा,03 जुलाई (हि.स.)। जिले से अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों का एक विशेष जत्था बुधवार को वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए।तीर्थ यात्री मनी कुमार झा, भूषण कुमार सिंह, राहुल राज, जय कुमार, रितेश कुमार, सौरव बंका सहित अन्य थे।इन सभी तीर्थ यात्रियों को रवाना करने के लिए जंक्शन पर कर्मवीर सिंह, विष्णुदेव झा, प्रिंस चौधरी, उमा शंकर चौधरी आदि लोगो ने स्टेशन से रवाना किया।

पुराणों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि बाबा अमरनाथ के दर्शन करने से अमरत्व एवं मोक्ष प्राप्त होता है।साथ ही काशी में शिवलिंग का दर्शन और पूजा से दस गुना और नैमिषारण्य तीर्थ से हजार गुना अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि अमरनाथ गुफा के ऊपर पर्वत पर श्री राम कुंड है।वही अमरनाथ गुफा में स्थित शक्तिपीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है।

धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अमरनाथ की गुफा ही वह स्थान है जहां भोलेनाथ ने पार्वती को अमर होने के गुप्त रहस्य बताए थे।अमरनाथ की विशेषता यह है कि पवित्र गुफा में बर्फ से स्वत: शिवलिंग का बनना है। प्राकृतिक हिम से बनने के कारण ही इसे ”हिमानी शिवलिंग” या ”बर्फानी बाबा” भी कहा जाता है।ज्ञात हो कि यह अमरनाथ यात्रा दो महीने आषाढ एवं सावन माह तक पूजा चलती है।

इस अवसर पर देश विदेश के लाखों यात्री अमरनाथ यात्रा में शामिल होकर पूजा अर्चना करते है।वही यात्रियों की बढती भीड़ को देखते स्वास्थ्य परीक्षण कराकर रजिस्ट्रेशन किया जाता है।वही सरकार द्वारा तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सेना के माध्यम से पुख्ता इंतजाम किया गया है।